छत्तीसगढ़

ड्रोन सर्वे से अवैध अफ़ीम की खेती का खुलासा, 2 गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
23 March 2026 1:50 PM IST
ड्रोन सर्वे से अवैध अफ़ीम की खेती का खुलासा, 2 गिरफ्तार, VIDEO
x
प्रदेशभर में सख्ती के संकेत.

रायगढ़: थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (poppy) की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को नष्ट (उखाड़कर/जप्त कर) किया गया।

मौके से संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
2. अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही, क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story