छत्तीसगढ़

ड्राइवर ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए लाखों रुपए, 420 का अपराध दर्ज

Shantanu Roy
10 Feb 2022 5:09 PM GMT
ड्राइवर ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए लाखों रुपए, 420 का अपराध दर्ज
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। रेलवे अस्पताल में पिता के उपचार के दौरान हुई पहचान के बाद ड्राइवर ने मैकेनिक से नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपए ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर उसने एक लाख वापस भी कर दिया। दो लाख रुपए वापस करने पर टालमटोल करने लगा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी में रहने वाले सुरेश यादव मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनके पिता नंदराम यादव रेलवे कर्मी हैं। उन्होंने अपने पिता को उपचार के लिए जून 2017 में रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान उनकी पहचान तारबाहर में रहने वाले रमेश यादव और ईश्वर बेदी से हुई। दोनों ने सुरेश की मुलाकात हेमूनगर में रहने वाले विजय विल्सन से कराया।
विजय ने खुद को एंबुलेंस का ड्राइवर बताया। उसने सुरेश को उनके पिता की जगह में रेलवे में नौकरी लगवा देने की बात कही। उसके भरोसे में आकर सुरेश ने छह जून 2018 को एक लाख 50 हजार रुपए दे दिए। इसके कुछ दिन बाद ही उसने एक लाख रुपए और मांगे। इस पर सुरेश ने अपने चाचा पतराम के साथ जाकर स्र्पये दे दिए। अगस्त 2018 में विजय और रुपयों की मांग करने लगा।
इस पर सुरेश ने अलग-अलग कर कुल तीन लाख रुपए विजय को दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगने पर सुरेश ने अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर विजय टालमटोल करने लगा। कई बार मांगने पर विजय ने दो बार में एक लाख रुपए लौटा दिए। इसके बाद वह रुपए वापस करने टालमटोल करने लगा। स्र्पये नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story