छत्तीसगढ़
शादी से इंकार कर अपने घर से भगा दिया...नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल
jantaserishta.com
27 Jan 2025 8:47 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: कल दिनांक 26.01.2025 को जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन लहरे (21 साल) निवासी डभरा जिला सक्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दिनांक 25.01.2025 को थाना जूटमिल क्षेत्र की बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर आरोपी हसन लहरे के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। बालिका बताई कि करीब दो वर्ष पहले हसन लहरे से प्रेम संबंध था। उसी दौरान हसन अपने किराये के मकान में जबरन शारीरिक संबंध बनाया और अपने साथ अपने गांव भी लेकर गया था। जहां करीबन डेढ साल तक साथ रहे। हसल अब शादी से इंकार कर अपने घर से भगा दिया है। हसन लहरे द्वारा वर्ष 2023 से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के आवेदन पर अप.क्र. 39/2025 धारा 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी हसन लहरे को हिरासत में लिया गया और 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पश्चात सलाखों के पीछे भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





