छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में भी पेयजल संकट

Nilmani Pal
24 July 2024 6:34 AM GMT
राजनांदगांव में भी पेयजल संकट
x

राजनांदगांव। जिले में पिछले 5 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भरा हुआ है। मोगरा जलाशय से बार-बार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे शिवनाथ नदी में बाढ़ की स्थिति है। वहीं मोहरा नदी में बाढ़ के कारण पानी सप्लाई बंद है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहरा नदी में बने डैम से राजनांदगांव में पानी की सप्लाई होती है, लेकिन नदी में बने इंटकवेल में कचरा फंस जाने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। करीब 20 से 25 हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। 1 लाख 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। पिछ 48 घंटे से यही स्थिति है, कभी नल में पानी आ रहा है, कभी नहीं आ रहा है।

राजनांदगांव जिले में भरपूर बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। किसान अपने किसानी कार्य में लगे हुए हैं। कई इलाकों में धान की रोपाई का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 साल बाद जुलाई में बारिश की झड़ी लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक लंबे समय बाद जुलाई में ऐसी बारिश दर्ज हो रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर एरिया में बना हुआ है, जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है।इसके अलावा एक हवा का चक्रीय परिसंचरण भी मौजूद है, जो सिस्टम को मजबूत कर रहा है। करीब 5 दिन से यह दोनों सिस्टम दुर्ग संभाग में तेज बारिश करा रहा है।


Next Story