छत्तीसगढ़

शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी! सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी

jantaserishta.com
4 Sept 2026 12:54 PM IST
शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी! सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: जिले के ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सहायक शिक्षक का कक्षा के अंदर महुआ शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बीद BEO ने यह कार्रवाई की है।
यह पूरा मामला मैनपुर स्थित भाटापानी के आश्रित ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार का सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कक्ष के भीतर मौजूद शिक्षक को नशे में बताया गया, शराब की बोतल भी दिख रही थी।
वीडियो के वायरल होने के बाद अब प्रशासन ने सहायक शिक्षक सतीश कुमार को शो कॉज नोटिस थमा दिया है। मैनपुर के अंदरूनी इलाके में इस तरह की तस्वीर बार-बार सामने आ रही है। दो माह पहले भी इसी ब्लॉक में स्कूल कमरे में शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था। बार-बार इस घटना की पुनरावृत्ति ने मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story