छत्तीसगढ़
DRG जवानों ने सुकमा में एक नक्सली को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
Nil dhankar
29 April 2024 10:09 AM IST

x
सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है।
लगातार अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि है।
Next Story





