छत्तीसगढ़

नक्सलियों के कैंप पर DRG जवानों ने की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त किया

Nil dhankar
21 Jun 2023 2:07 PM IST
नक्सलियों के कैंप पर DRG जवानों ने की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त किया
x

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया है। वहीं अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा और डीआरजी बीजापुर की संयुक्त टीम गंगालूर क्षेत्र के पीड़िया की तरफ निकली थी।

इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्सलियों के कैंप ध्वस्त करने के साथ ही माओवादी स्मारक स्थल को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों ने माओवादी डेरे से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्रियां, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान और दवाईयां बरामद की है। वहीं एक जगह नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट से एक जवान भी घायल हो गए हैं। घायल जवान का नाम अजय मंडावी बताया जा रहा है।


Next Story