छत्तीसगढ़

DRG जवानों ने ऑपरेशन चलाकर इनामी नक्सली को किया ढेर

Nil dhankar
14 Aug 2022 9:48 AM IST
DRG जवानों ने ऑपरेशन चलाकर इनामी नक्सली को किया ढेर
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपए के एक इनामी माओवादी को ढेर किया है। मारे गए माओवादी शव को लेकर DRG जवान जिला मुख्यालय पहुंचे। मृत माओवादी की पहचान कोसा माड़वी के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रिय था। दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में करीब 20 से ज्यादा नामजद अपराध दर्ज थे। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एटेपाल और जोयकोड़ता के जंगल में भारी संख्या में हथियार बंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG के जवानों को मौके पर रवाना किया गया था। जवान जब एटेपाल की पहाड़ी पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी एक नक्सली कोसा माड़वी को ढेर कर दिया।

Next Story