छत्तीसगढ़

DRG जवानों पर नक्सलियों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, जारी किया प्रेस नोट

Nilmani Pal
20 March 2022 9:37 AM GMT
DRG जवानों पर नक्सलियों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, जारी किया प्रेस नोट
x

बस्तर। बस्तर में माओवादियों की मलिंगेर एरिया कमेटी ने DRG जवानों पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। मलिंगेर एरिया कमेटी के सचिव और हार्डकोर इनामी नक्सली सोमडू ने प्रेस नोट जारी किया। प्रेस नोट के माध्यम से सोमडू ने कहा कि बस्तर में पेसा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नहाड़ी, पोटाली समेत अन्य ग्राम पंचायतों में पुलिस ने जबरदस्ती कैंप खोल दिया है। अब इलाके के आदिवासियों की पिटाई की जाती है। फर्जी मुठभेड़ में उनकी हत्या की जा रही है।

प्रेस नोट के माध्यम से सोमडू ने कहा कि, 19 फरवरी 2022 को दंतेवाड़ा जिले के बुरगुम ग्राम पंचायत के रहने वाले अर्जुन सोढ़ी को रात 10 बजे बुलाया गया। जिस जगह पर उसे बुलाया गया था वहां पुलिस पहले से ही एंबुश लगा कर बैठी हुई थी। अर्जुन जब वहां पहुंचा तो जवानों ने उसे पकड़कर उसकी हत्या कर दी। फिर मुठभेड़ की कहानी बनाई गई। अर्जुन के साथ कुड़हामी हिड़मा भी था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अर्जुन की लाश लेने आ रहे परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों पर लाठी चार्ज किया गया।

Next Story