
x
नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में जवानों की टीम सडक़ सुरक्षा ऑपरेशन पर सर्चिंग पर निकली थी, तभी एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया।
21 फरवरी को जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी सडक़ सुरक्षा ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। अभियान के दौरान दोपहर लगभग 2 बजे तोयमेटा व कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।
घायल जवान की हालत अभी खतरे से बाहर है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।
Next Story





