छत्तीसगढ़

साली से प्यार का नाटक, हवस बुझाता रहा जीजा, गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 March 2024 7:34 PM IST
साली से प्यार का नाटक, हवस बुझाता रहा जीजा, गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
गरियाबंद: साली से प्यार का नाटक कर अनाचार करने वाले जीजा की हवस बुझाता रहा जीजापुलिस में शिकायत होने के बाद आरोपी जीजा के विरुद्ध धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि जीजा, साली को कॉलेज छोड़ने व अन्य बहाने से अक्सर वह अन्यत्र ले जाया जाए करता था और उसके साथ अनाचार करता था। पीड़िता ने आरोपी जीजा को लेकर जो खुलासे किए हैं वह काफी चौकाने वाले हैं।
बता दें कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ जीजा ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस की शिकायत में बताया कि जीजा उसे अक्सर कॉलेज छोड़ने जाता था। 1 जनवरी को नए साल में घुमाने ले जाने के बहाने आरोपी ने रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। आरोपी लगातार डराकर वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता ने बताया, कि फरवरी माह में राजिम मेला फिर ओड़िशा ले जाकर किराए के मकान में रख दुष्कर्म करता रहा।
घर लौटने पर पीड़िता ने अपने जीजा को अपनाने के लिए बोला तो जीजा ने साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने आप बीती परिजनों को बतायी, तब जाकर मामले की लिखित शिकायत की गई। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी पुरुषोत्तम जगत के खिलाफ आईपीसी 376,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story