छत्तीसगढ़

डॉक्टर यशोदा साहू बनी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, CGPSC के जरिए हुई चयनित

Admin2
9 Aug 2021 5:21 PM IST
डॉक्टर यशोदा साहू बनी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, CGPSC के जरिए हुई चयनित
x

धमतरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सहायक प्राध्यापक परीक्षा में डाॅ. यशोदा साहू का चयन सहायक प्राध्यापक इतिहास के पद पर हुआ है। उन्होंने इतिहास विषय में पं. रविवि की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट बनी थीं। डाॅ. यशोदा साहू ने इतिहास विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), राज्य पात्रता परीक्षा (सेट 3-बार) उत्तीर्ण किया है। डाॅ. यशोदा साहू ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरूजनों कां दिया है। उनकी इस सफलता पर परिवार के सभी सदस्य, समस्त परिवारजन, गुरूजन, मित्र, सहपाठी, शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Next Story