छत्तीसगढ़

डॉ रमन सिंह दिल्ली में, राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें

Nilmani Pal
30 Sept 2022 4:44 PM IST
डॉ रमन सिंह दिल्ली में, राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली तलब कर लिया है। जहां वो पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि भाजपा में लगातार हो रहे बदलाव के बीच रमन सिंह का ये दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खबरें ये भी आ रहीं हैं कि रमन सिंह को राज्यपाल बनाया जा सकता है। इन्हीं सभी खबरों के बीच रमन सिंह आज सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story