छत्तीसगढ़

कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए डॉ. राम रण बिजय सिंह

Nil dhankar
11 Sept 2023 2:47 PM IST
कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए डॉ. राम रण बिजय सिंह
x
रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा डॉ. राम रण बिजय सिंह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) सह डीन, आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल को दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो द्वारा 8 सितम्बर 2023 को यह आदेश जारी किया गया।

डॉ. सिंह का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (संशोधित अधिनियम, 2020) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

Next Story