छत्तीसगढ़

डॉ. पूर्णाश्री राउत ने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध

Nilmani Pal
27 March 2023 10:18 AM GMT
डॉ. पूर्णाश्री राउत ने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध
x

सूरजपुर। प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णाश्री राउत ने भगवान को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान की धार्मिक गीत आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए।

देव आराध्य क्लासिकल डांस ओडिसी प्राचीन काल से ओडिसा के मंदिरों में किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य है। इसके माध्यम से भगवान के आराधना को भाव भंगिमा के साथ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। डॉ पूर्णाश्री ओडिसी नृत्य में ख्याति प्राप्त नर्तक है। इन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर देश की कला और संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।

डॉ. पूर्णाश्री राउत ने दृष्टि बाधितो के लिए ब्रेल लिपि में ओडिसी प्रज्ञा लेखन एवं नृत्य शिल्पी नामक किताब की रचना की है। डॉ. पूर्णा द्वारा शानदार प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Next Story