छत्तीसगढ़

डॉ. खूबचंद बघेल ने कुशल चिकित्सक के रूप में समाज को दी एक नई दिशा : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
19 July 2022 3:35 AM GMT
डॉ. खूबचंद बघेल ने कुशल चिकित्सक के रूप में समाज को दी एक नई दिशा : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। और कहा - उनकी स्मृति और सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाता है।

राज्य के सभी नागरिकों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एक जनवरी 2020 से डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारम्भ की गई है। प्रदेश के 65 लाख परिवार इस योजना के दायरे में हैं। डॉ. खूबचंद बघेल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें हमेंशा प्रेरित करता रहेगा।


Next Story