छत्तीसगढ़

डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान के घर पहुँच दी कलेक्टर की पाती, मतदान करने की अपील की

Nil dhankar
3 May 2024 10:48 AM IST
डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान के घर पहुँच दी कलेक्टर की पाती, मतदान करने की अपील की
x

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान के घर पहुँच दी कलेक्टर की पाती और मतदान करने की अपील की। बता दें कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर की पाती अभियान की शुरुआत की है। कलेक्टर ने सर्वप्रथम अपने ही काॅलोनी से ही कलेक्टर की पाती अभियान की शुरूआत की।

उन्होंने काॅलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएफएस उपाध्याय के निवास पर पहुंचकर मतदान का आग्रह करते हुए आमंत्रण पत्र व पीला चावल दिया। इसके बाद कलेक्टर के निवास पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टोली पहुंच गई और उनकी पत्नी सुनीता सिंह को आमंत्रण पत्र और पीला चावल देकर मतदान के लिए आग्रह किया।




Next Story