छत्तीसगढ़

दर्जनभर युवाओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

Nil dhankar
9 March 2024 4:01 PM IST
दर्जनभर युवाओं ने ली बीजेपी की सदस्यता
x

कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के साथ ही अनेक संगठनों से जुड़े युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

ऐसा कोई घर नहीं है, जहां मोदी की योजना नहीं पहुंची होगी। यही वजह है कि विकास से हर वर्ग में खुशहाली है। देवांगन ने कहा कि पार्टी आपकी हर सुख दुख में खड़ी रहेगी । लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को पूरा करने में हमें सफलता हासिल करनी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। सदस्यता लेने वालों में हुकरा के नरेंद्र साहू, कटघोरा के रूपांक सिंह, लखनपुर के सागर विश्वकर्मा, रंगोले के योगेश किशोर, कटघोरा के युगल किशोर, ओमप्रकाश, योगेंद्र यादव, कोमल यादव, पंकज यादव, अमन चौहान, विष्णु यादव, राकेश साहू, विजय साहू, वीरेंद्र साहू, दिव्या, राधिका, संदीप, हेम सिंह शामिल हैं।

Next Story