छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में डबल मर्डर, रामसप्ताह कार्यक्रम स्थगित किया गया

Nilmani Pal
31 Aug 2022 6:53 AM GMT
राजनांदगांव में डबल मर्डर, रामसप्ताह कार्यक्रम स्थगित किया गया
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर एक बार फिर गैंगबाजों की आपसी खूनी वारदात से सुर्खियों में है। शहर के नंदई में बुधवार तडक़े दो गुटों में चली चाकूबाजी से दो युवक की हत्या हो गई। इस घटना को गैंगबाजी से जोडक़र देखा जा रहा है। नंदई के कोठारपारा रास्ते में जितेन्द्र साहू नामक युवक की भी जघन्य हत्या हो गई। इस संबंध में बसंतपुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि गैंगवार के चलते हत्या की घटना हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आपसी गुटबाजी के चलते युवकों ने एक-दूसरे पर हमले किए। जिसके चलते दो की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि कान्हा सारथी आदतन अपराधी था। पूर्व में वह हत्या के मामले में जेल जा चुका था। मारे गए युवक का दूसरे गुट से विवाद था।

वही अलसुबह दो युवकों की हत्या के बाद नंदई में आयोजित रामसप्ताह को स्थगित कर दिया गया। वहीं मोहल्ले में डर का माहौल है। पहले भी नंदई क्षेत्र में हत्या की वारदात हो चुकी है। नंदई शहर के बसंतपुर थाना से सटा हुआ है। पुलिस लगातार इस इलाके में गश्त भी करती है। गैंगबाजों की वजह से आम लोगों के बीच डर माहौल है।

Next Story