छत्तीसगढ़

दोसा दुकान संचालक को जमीन पर पटका, युवकों ने की जमकर मारपीट

Nil dhankar
9 Sept 2022 8:49 AM IST
दोसा दुकान संचालक को जमीन पर पटका,  युवकों ने की जमकर मारपीट
x

बिलासपुर। दोसा दुकान संचालक के साथ मारपीट करते युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में बयान जारी कर बताया कि राजीव प्लाजा स्थित दोसा दुकान संचालक को कुछ व्यक्ति हाथ मुक्के पैर से मारपीट कर रहे थे। उक्त वीडियो को तस्दीक करने पर सही पाया गया। स्वयं संज्ञान में लेकर आहत व्यक्ति जिसका नाम रोहित सारथी चिंगराजपारा बिलासपुर को थाना तलब किया।

प्रार्थी को थाना तारबाहर रिपोर्ट लिखाने तलब किया गया जो आपसी लोग होने से रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जो मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story