छत्तीसगढ़

डोंगरगांव विधानसभा को एक सक्रिय विधायक की जरूरत

Nilmani Pal
14 Sep 2023 9:05 AM GMT
डोंगरगांव विधानसभा को एक सक्रिय विधायक की जरूरत
x

डोंगरगांव. क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहकर कार्य करने वाली, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी के प्रभा साहू जी निरंतर जन सेवा कर लोगों के बीच में अपनी अलग छवि बनाए हुए एवं क्षेत्र की जनता की लोकप्रिय बनी हुई है जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू क्षेत्र के किसानों की बात हो या विकास की बात हो उसे समस्या का समाधान करने के लिए निरंतर लोगों के बीच तत्पर रहती है एवं उस समस्या का समाधान करती है प्रभा साहू जिला पंचायत सदस्य 2011 से निरंतर कांग्रेस पार्टी के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है साथ ही विपक्ष की लड़ाई में हर समय वहां अपना समुचित योगदान दिया है

प्रभा साहू जन सेवा कर 2009 से सामाजिक संस्थाओं में कार्य कर महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला से लेकर राज्य स्तरीय विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित है महिलाओं को लेकर निरंतर स्वरोजगार अपनाने एवं उसे रोजगार प्रदान में आज राजनांदगांव जिले में एक विशिष्ट पहचान बनाई हुई है इंदिरा महिला शक्ति संगठन के माध्यम से आज 8000 से ज्यादा गांव की महिलाएं स्वयं का रोजगार अपनाकर सशक्त हुई है प्रभा साहू जिला पंचायत सदस्य 2019-20 की चुनाव में जिला पंचायत सदस्य जीतकर कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष की दावेदारी भी किया है.

Next Story