छत्तीसगढ़

दानपेटी और घंटी चोरी, श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने की थाने में शिकायत

Nil dhankar
22 April 2023 5:32 PM IST
दानपेटी और घंटी चोरी, श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने की थाने में शिकायत
x
छग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही के श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है, जहां मंदिर में चोरी करते हुए 3 चोर पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पूरा मामला मरवाही थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत परासी मौहरटोला में स्थित श्री राधा कृष्णा मंदिर का है, जहां चोरों ने मंदिर के रखे दान पेटी और मंदिर में लगे चार घंटियों को अपने साथ ले गए।

चोरी की यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की जानकारी लोगों को तब हुई जब मंदिर पुजारी कमलेश प्रजापति रोज की तरह सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर में दानपेटी और घंटियों के नही होने पर आसपास पता जिसके बाद मरवाही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

Next Story