छत्तीसगढ़
डॉग शो: इस शो में शामिल होने पालतू कुत्ते लेकर पहुंचे थे लोग
Nil dhankar
7 July 2022 12:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दुर्ग/पाटन। पाटन नगर में पहली बार डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण अंचलों सहित आस पास के शहरों से लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर पहुंचे थे। प्रशांत श्रीवास्तव के द्वारा डाग शो का आयोजन लोगों में जागरूकता लाने के उद्देय से किया गया। प्रतियोगिता के दौरान रेबीज वैक्सिनेशन कैंप भी लगाया गया। आयोजक प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि पाटन में पहली बार डाग शो का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्ना नस्ल के कुत्ते शामिल हुए। सात वर्गों में बेस्ट ट्राफी रखी गई थी।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





