छत्तीसगढ़

खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा, मौत

Nil dhankar
23 Feb 2023 9:23 AM IST
खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा, मौत
x
छग

अंबिकापुर। घर के पालतू कुत्ते ने खेलते समय 10 वर्षीय बच्चे को पैर में काट लिया। परिजन भी इसे सामान्य रूप में लिए और बच्चे के पैर में जहां कुत्ते ने काटा था, उससे कुछ ऊपर कपड़े से बांध दिया। चौबीस घंटे बाद मंगलवार को दोपहर में बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी प्रभु राम के 10 वर्षीय बेटे साहिल की तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टी और दस्त होने लगे।

परिजन उसे शाम को पास के अस्पताल ले गए, जहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गई थी। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया साहिल स्कूल से दोपहर बाद घर पहुंचा। इसके बाद घर के पालतू कुत्ते के साथ खेलने लगा। इसी दौरान कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो इसके बारे में पता चला।


Next Story