छत्तीसगढ़

कुत्ते ने 10 लोगों को काटा, 2 बच्चों की हालत नाजुक

Nilmani Pal
8 March 2024 11:45 AM IST
कुत्ते ने 10 लोगों को काटा, 2 बच्चों की हालत नाजुक
x
छग

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कुत्ते ने 10 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इसमें 6 बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव के कोतबा में कुत्ते ने 6 बच्चों समेत 10 लोगों पार हमला कर दिया। इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों में से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कुत्ते के हमले से बच्चों और अन्य लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और ग्रामीण नगर पंचायत को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Next Story