छत्तीसगढ़

एड्रेस बदल-बदलकर दे रहा था चकमा, 16 साल पुराना वारंटी गिरफ्तार

Nil dhankar
27 Feb 2022 5:04 PM IST
एड्रेस बदल-बदलकर दे रहा था चकमा, 16 साल पुराना वारंटी गिरफ्तार
x

रायपुर। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र और बिलासपुर जोन के आईजी RPF द्वारा दिए गए दिशा निर्देश तथा रायपुर मंडल के कमांडेंट संजय कुमार गुप्ता तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डब्ल्यू आर एस के पोस्ट प्रभारी दिलीप बस्तया के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक पीके नायडू प्रधान आरक्षक बीके राठौर और आरक्षक राजीव कुमार के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र ,कैट पदर थाना देवभोग जिला गरियाबंद से 16 साल पुराना वारंटी बुडु माली को गिरफ्तार किया गया.

उक्त आरोपी नाम बुडू माली पिता विद्याधर माली उम्र 38 वर्ष 2006 से अपना एड्रेस बदल बदल कर RPF को चकमा दे रहा था कभी कापा मोवा रायपुर कभी पलसा बाड़ा थाना सीना पल्ली जिला नुआपड़ा उड़ीसा और आज कैट पदर देवभोग गरियाबंद छत्तीसगढ़ में पकड़ाया l उक्त आरोपी पर धारा 3A RP UP एक्ट लोहा चोरी मामले में रेलवे न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था बड़े अधिकारियों के दिशा निर्देश में यह टीम बनी और टीम द्वारा कठिन मेहनत एवं अथक प्रयास से उक्त आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर के समक्ष पेश किया गया.

Next Story