छत्तीसगढ़

डॉक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड, विद्युत विभाग में कार्यरत थी मृतका

Nil dhankar
15 Jun 2022 1:37 PM IST
डॉक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड, विद्युत विभाग में कार्यरत थी मृतका
x
छग

भिलाई। भिलाई के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र के पंचशील सेक्टर बोरसी निवासी एक डाक्टर की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक सुसाइडल नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज जुनवानी के डा. निखिल चंद्राकर की पत्नी शिल्पा चंद्राकर (31) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका विद्युत विभाग रायपुर में कार्यरत थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। पति के अस्पताल जाने के बाद महिला ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइडल नोट में अपनी मर्जी से फांसी लगाने की बात लिखी है।


Next Story