छत्तीसगढ़

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लीनिक चला रहे डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र का मामला

Nil dhankar
6 Sept 2024 8:38 AM IST
सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लीनिक चला रहे डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र का मामला
x
छग

जांजगीर janjgir news। पंतोरा ग्राम पंचायत पंतोरा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से डॉक्टर अक्सर नदारत रहते हैं और मरीज परेशान होते रहते हैं। इसको देखते हुए गांवों के जागरूक कुछ युवक बलौदा में डॉक्टर बैस की क्लीनिक पहुंचे और वो वहां मरीजों का इलाज करते मिले। chhattisgarh

chhattisgarh news पूछने पर डॉक्टर ने मंगलवार को पंतोरा के स्वास्थ केंद्र उपस्थित रहने की बात कही। मंगलवार को डॉक्टर बैस 10 बजे आए और दोपहर 2 बजे लौट गए। यह बात विभागीय कर्मचारियों ने बताई, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खुलने का समय 10 से 5 बजे है। पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी अकलतरा, जांजगीर और पंतोरा में है। उनके पास बहुत सारी जवाबदारी और जिम्मेदारी है। उसके बाद भी वह क्लीनिक में समय दे रहे हैं, यह समझ से परे है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।

Next Story