छत्तीसगढ़

डॉक्टर के विदेशी दोस्त का सामान चोरी, दुर्ग में FIR दर्ज

Nil dhankar
9 Nov 2024 2:26 PM IST
डॉक्टर के विदेशी दोस्त का सामान चोरी, दुर्ग में FIR दर्ज
x

दुर्ग। नार्वे से अपने दोस्त के घर कातुलबोर्ड आए युवक के सामानों की चोरी हो गई। मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अंकित सिंह परिहार कातुल बोर्ड दुर्ग निवासी है और वह पेशे से डॉक्टर है। पिछले 7 दिनों से उसके घर उसका नार्वे देश का रहने वाला दोस्त फ्रेडरिक टुकेरोड आया हुआ था। 4 नवंबर को 10 बजे वे लोग घर में ताला लगाकर कार से अमरकंटक घूमने गए हुए थे। सात नवंबर की दोपहर को 1.30 बजे वे लोग घर वापस आए।

उन्होंने मेन गेट में लगे ताले को अपने पास रखे चाबी से खोलकर भीतर प्रवेश किया। घर के अंदर देखा तो बेडरूम की खिडक़ी जिसमें स्लाइडर लगा है लोहे का ग्रिल या अन्य कोई वस्तु नहीं लगा है, उस स्लाइडर के खांचा को तोडक़र अज्ञात आरोपी ने घर में प्रवेश किया।

बेडरूम के दरवाजे में लगे ताले को तोड़ा और रूम के भीतर रखे फ्रेडरिक टुकेरोड का एसर कंपनी का लैपटॉप, रिवोल्यूट कंपनी का क्रेडिट कार्ड, नगदी रकम 5000 रुपए तथा घरेलू इलेक्ट्रिक सामान की चोरी कर लिया था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story