छत्तीसगढ़

नर्स को परेशान कर रहा था डॉक्टर, गिरफ्तार

Nilmani Pal
5 Sept 2022 9:24 AM IST
नर्स को परेशान कर रहा था डॉक्टर, गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। सिविल लाइन इलाके के वंदना हॉस्पिटल में एक डॉक्टर के खिलाफ वहां कार्यरत नर्स ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेली जिले की रहने वाली पीड़ित 26 वर्षीय नर्स ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की दोपहर को वह कैजुअल्टी में अकेले ड्यूटी पर थी। इस दौरान करीब 2 बजे डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन वहां पहुंचा और उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। नर्स उससे बचकर ड्यूटी रूम से भाग गई और अस्पताल में मौजूद स्टाफ को इसकी जानकारी दी। युवती ने बताया है कि पहले भी डॉक्टर इस तरह की हरकत करता रहा और विरोध करने पर धमकी देता था। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर देवांगन फरार हो गया था, जिसे तलाश करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story