छत्तीसगढ़

डॉक्टर कोमा में, हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
11 Jan 2023 9:02 AM IST
डॉक्टर कोमा में, हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

भिलाई। स्मृति नगर पुलिस ने डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। डॉक्टर से मारपीट करने वाला तीसरा आरोपी बबलू सिंह फरार है। पुलिस के मुताबिक घटना 31 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे जुनवानी रोड स्थित एसेंस रिसॉर्ट के बाहर गेट पर हुई थी। प्रार्थी यशवंत साहू ने बताया कि वह और डॉक्टर बोरसी निवासी दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए रिसॉर्ट गए थे। बाहर निकलते समय उसके पैर से युवक का पैर दब गया था।

इसी बात पर आरोपी विवाद व मारपीट करने लगे। घायल हालत में रामकृष्ण को रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह कोमा में है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और दो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहले शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 307 जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों का बयान लिया गया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जानी है। बयान लिया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले में विवेचना जारी है।

Next Story