छत्तीसगढ़

रायपुर में दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, हुए जख्मी

jantaserishta.com
7 March 2024 12:43 PM IST
रायपुर में दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, हुए जख्मी
x

सांकेतिक तस्वीर

डॉक्टर, उनकी पत्नी और बच्चे को कार से ठोकर मारने का मामला सामने आया है.
रायपुर: मरीन ड्राइव के पास एक डॉक्टर, उनकी पत्नी और बच्चे को कार से ठोकर मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक खाना खाकर डॉक्टर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वॉक पर निकले थे. सूत्रों के मुताबिक ये हादसा डॉ अनीस मेमन के साथ हुआ है और उन्हें लालपुर स्थित श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी को ज्यादा फ्रैक्चर आए है. गनिमत ये रही कि उनके बच्चे को ज्यादा चोटें नहीं आई है. अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है.
मरीन ड्राइव इलाके में तेज रफ्तार कार और बाइक का कहर कोई नई बात नहीं है. वहां आए दिन रात के वक्त बाईक से रेसिंग करते हुए भी युवाओं को देखा जा सकता है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सकता है कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है या वो फरार हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story