छत्तीसगढ़

डॉक्टर की एनीकेट में मौत, डूब गया नहाते वक्त

Nilmani Pal
12 Jun 2023 5:55 PM IST
डॉक्टर की एनीकेट में मौत, डूब गया नहाते वक्त
x
छग

जशपुर। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां डॉक्टर की डेम के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने साथियों के साथ डेम में नहाने गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. यह मामला मनोरा थाना क्षेत्र का है.

जानकरी के अनुसार, मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक नीरज वैभव मिंज आज अपने दोस्तों के साथ खरसोता एनीकेट (डेम) में नहाने गया था. दोस्तों के साथ डेम में नहाते वक्त नीरज गहरे पानी में चले गया. उसे पानी में तैरना नहीं आता था. जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत डॉक्टर नीरज वैभव मिंज के शव को मनोरा अस्पताल लाया गया है. फ़िलहाल, मनोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डॉक्टर की एनीकेट में मौत, डूब गया नहाते वक्त

Next Story