छत्तीसगढ़

रायपुर में डॉक्टर से 1.51 लाख की ऑनलाइन ठगी

Shantanu Roy
26 April 2026 9:46 PM IST
रायपुर में डॉक्टर से 1.51 लाख की ऑनलाइन ठगी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां बालगोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर से फर्जी स्कीम के नाम पर कुल 1,51,439 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता पूजा किशोर रूम, जो बालगोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं और हॉस्पिटल हॉस्टल में रहती हैं, उन्हें 24 अप्रैल 2026 को व्हाट्सएप के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें आकर्षक स्कीम का झांसा देकर विश्वास में लिया और यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा।

पीड़िता के अनुसार, विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनसे कुल 1,51,439 रुपये की राशि अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर करवाई गई। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों का उपयोग किया गया। कुछ ट्रांजेक्शन पीड़िता ने अपने दोस्तों के खातों से भी करवाई, क्योंकि उनके स्वयं के बैंक खाते की लिमिट 1 लाख रुपये थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से स्कीम का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवाए और बाद में संपर्क बंद कर दिया। जब पीड़िता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा पाया गया है, जिसमें व्हाट्सएप और यूपीआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई और इन खातों का संचालन कौन कर रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, स्कीम या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस टीम पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया गया है।
Tagsरायपुर साइबर ठगीव्हाट्सएप फ्रॉडयूपीआई फ्रॉडसिटी कोतवाली रायपुरऑनलाइन धोखाधड़ीडॉक्टर से ठगी1.51 लाख फ्रॉडफर्जी स्कीमसाइबर क्राइम रायपुरकोटक महिंद्रा बैंकएसबीआई ट्रांजेक्शनबीएनएस धारा 318(4)पुलिस जांचव्हाट्सएप स्कैमयूपीआई फ्रॉड केसरायपुर क्राइम न्यूजसाइबर सेल जांचडिजिटल ठगीहॉस्पिटल डॉक्टर फ्रॉडअनजान लिंक ठगीलिंक ठगीRaipur Cyber ​​FraudWhatsApp FraudUPI FraudCity Kotwali RaipurOnline FraudDoctor Fraud1.51 Lakh FraudFake SchemeCyber ​​Crime RaipurKotak Mahindra BankSBI TransactionBNS Section 318(4)Police InvestigationWhatsApp ScamUPI Fraud CaseRaipur Crime NewsCyber ​​Cell InvestigationDigital FraudHospital Doctor FraudUnknown Link FraudLink Fraudछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story