छत्तीसगढ़

डॉक्टर चायवाला: इस युवक को फरिश्ता मानते है कमजोर और बेसहारा लोग

Nilmani Pal
17 April 2023 9:35 AM GMT
डॉक्टर चायवाला: इस युवक को फरिश्ता मानते है कमजोर और बेसहारा लोग
x

जगदलपुर। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अगर आपमें नियत है तो आप लोगों की मदद कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ संदेश देने का काम अशोक जयसवाल कर रहे हैं। जगदलपुर में डॉक्टर चायवाला के नाम से प्रसिद्ध अशोक आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा लोगों को निशुल्क दवाइयां मुहैया करवाते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा गरीब महिलाओं को प्रसव के पश्चात दूध भी निशुल्क मुहैया करवाया जाता है।

महारानी अस्पताल के समक्ष अशोक जयसवाल 2015 से अपनी चाय की गुमटी चला रहे हैं। अशोक के पास आर्थिक आय का साधन मात्र उनकी चाय की गुमटी है। लंबे अरसे से उनके द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए काम किए जाते रहे हैं। अशोक जयसवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था 2015 में अशोक बस्तर आ गए। यहां उन्होंने चाय की गुमटी लगाकर आर्थिक आय करना शुरू किया। अशोक जब छोटे थे तब उनकी नानी उन्हें डॉक्टर कह कर पुकारा करती थी। इसलिए अशोक ने अपनी चाय की गुमटी का नाम डॉक्टर चायवाला रखा अशोक के द्वारा सार्वजनिक प्याऊ भी संचालित किया जाता हैं।

महारानी अस्पताल में अपना इलाज कराने आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को अशोक गर्म पानी भी मुहैया करवा देते हैं। बचपन से ही उनके मन में समाज सेवा की ललक रही जिसके बाद उन्होंने निशुल्क दवाई वितरित करने का खयाल आया वो फाइनल-निशुल्क दवाई वितरित करने के लिए उन्होंने बकायदा महारानी अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों की सिफारिश पर अशोक गरीब और असहाय मरीजों को अपनी ओर से निशुल्क दवाई मुहैया करवा देते हैं।


Next Story