छत्तीसगढ़
DMF घोटाला, कारोबारी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
Nil dhankar
16 April 2025 5:40 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला केस में जेल में बंद कारोबारी मनोज कुमार द्विवेदी की जमानत याचिका पर EOW कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट किसी भी वक्त जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा।
आरोप है कि मनोज ने अपनी बनाई NGO में DMF फंड की राशि हासिल की। इसके बाद कमीशन तत्कालीन IAS रानू साहू तक पहुंचाया था। और वे जिस NGO में सचिव था उसके NGO को कई ठेके मिले थे।
इस मामले की EOW और ED दोनों जांच कर रही है। ED की जांच में पता चला कि, 2021-22 और 2022-23 में मनोज कुमार द्विवेदी ने निलंबित IAS रानू साहू और अन्य अधिकारियों से मिलीभगत की। अपने एनजीओ उदगम सेवा समिति के नाम पर कई डीएमएफ ठेके हासिल किए थे। अधिकारियों को टेंडर की राशि का 42% तक कमीशन दिया था।
Next Story





