छत्तीसगढ़

बाल गायिका आरू साहू को डीएम ने दी बधाई

Nil dhankar
3 Dec 2022 7:58 AM IST
बाल गायिका आरू साहू को डीएम ने दी बधाई
x

धमतरी। छत्तीसगढ़ की बाल गायिका आरू साहू को मुंबई में आयोजित 'बोर्न टू शाइन' प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी।

जिला कार्यालय पहुंचकर बाल गायिका आरू साहू ने कलेक्टर पी.एस.एल्मा से भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने आरू साहू को बधाई दी और छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और लोक गीतों को अपने सुरों से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड की ग्राम डोंगरडुला निवासी आरू साहू अल्पायु में ही अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।

Next Story