छत्तीसगढ़

दुर्ग में मैरिज पैलेस से DJ जब्त, देर रात तक तेज आवाज में बजाने पर कार्रवाई

Nil dhankar
10 May 2026 8:20 AM IST
दुर्ग में मैरिज पैलेस से DJ जब्त, देर रात तक तेज आवाज में बजाने पर कार्रवाई
x

दुर्ग। भिलाई में देर रात तक तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजाने के मामले में एक मैरिज पैलेस संचालक पर कार्रवाई की गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने जयंती नगर स्थित मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार, जयंती नगर भिलाई-03 स्थित मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस में देर रात तक तेज आवाज में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में संगीत बजने से बच्चों, बुजुर्गों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पाया गया कि विवाह समारोह के दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद भी तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था।

Next Story