छत्तीसगढ़

सामने दिवाली और कर्मचारियों को नहीं मिली दो माह से वेतन, अब प्रदर्शन पर बैठे

Nilmani Pal
18 Oct 2022 11:18 AM GMT
सामने दिवाली और कर्मचारियों को नहीं मिली दो माह से वेतन, अब प्रदर्शन पर बैठे
x

महासमुंद। कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहे हैं। नगरपालिका के कर्मचारी बकाया राशि वसूलने पहुंचे तो बकायादारों के घर के सामने बैठे धरने पर कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध संपत्तिकर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने का है। बकायादारों के लगभग अब तक साढ़े 4 करोड़ रुपए बकाया है। बता दें कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जिलों में नियमित रूप से मानदेय दिया जा रहा है। केवल महासमुंद में ही अधिकारी नियमित रूप से मानदेय राशि नहीं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण बीते 24 फरवरी 2022 को किया जा चुका है लेकिन आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस माह साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है और उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story