छत्तीसगढ़

किशोरी को लेकर भागा दिव्यांग युवक, मददगार दोस्त के साथ गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 July 2023 8:30 AM GMT
किशोरी को लेकर भागा दिव्यांग युवक, मददगार दोस्त के साथ गिरफ्तार
x
छग

पलारी। प्यार अंधा होता है, कहानियों में आपने जरूर सुना होगा लेकिन इस बार प्यार लंगड़ा था। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में दिव्यांग युवक विनोद ने पहले नाबालिग से प्यार का इजहार किया और फिर शादी का झांसा देकर अपने एक दोस्त के साथ उसे भगा ले गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, गिर्रा निवासी दिव्यांग विनोद फेकर को एक नाबालिक लड़की से प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। फिर विनोद ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भागने का प्लान बनाया। क्येंकि, वह दिव्यांग है और बाइक नहीं चला सकता तो उसने अपने दोस्त मनोज से मदद मांगी। जब वे तीनों फरार हो गए तो नाबालिग के परिजन परेशान हो गए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने विनोद और मनोज को धर दबोचा और उनके पास से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Next Story