छत्तीसगढ़
दिव्यांग युवक ने की महिला की हत्या, ईट से हमला कर ली जान
Nil dhankar
6 April 2022 12:57 PM IST

x
छग
धरसींवा। धरसींवा जिले में एक दिव्यांग युवक ने जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी है। आरोपी युवक 'बेमची' नामक एक बीमारी से ग्रस्त है। सूचना के बाद धरसीवां पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धरसींवा के ग्राम के सगुनी में एक दिव्यांग युवक ने जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी। महिला शौचालय के लिए गई हुई थी उसी दौरान युवक ने ईट मार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धरसींवा पुलिस ने मामले की जांच को एक्शन में लेते हुए युवक को 3 घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story





