छत्तीसगढ़

दिव्यांग तीलेश को मिला ट्राईसाइकिल, स्कूल आने जाने में होगी सुविधा

Nilmani Pal
2 Sep 2022 1:25 AM GMT
दिव्यांग तीलेश को मिला ट्राईसाइकिल, स्कूल आने जाने में होगी सुविधा
x

सूरजपुर। दिव्यांग तीलेश पिता लक्ष्मण, ग्राम पोड़ी, जनपद पंचायत- सूरजपुर द्वारा ट्रायसायकल हेतु समाज कल्याण विभाग सूरजपुर में आवेदन किया गया था। जिसे जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के समक्ष तीलेश पिता श्री लक्ष्मण को ट्रायसायकल प्रदाय किया गया है। तीलेश को ट्रायसायकल मिलने से उसके जीवन में गतिशीलता तथा स्कूल आने जाने में सुविधा होगी।

तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी श्री येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

Next Story