छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग अनुज को मिली व्हीलचेयर, खुशी से खिल उठे परिजनों के चेहरे

Nil dhankar
16 March 2023 4:57 PM IST
कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग अनुज को मिली व्हीलचेयर, खुशी से खिल उठे परिजनों के चेहरे
x

कोरिया. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट में विकासखण्ड सोनहत के ग्राम चकडांड के 10 वर्षीय दिव्यांग बालक अनुज को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर पाकर अनुज के साथ-साथ उनके परिजनों के चेहरे पर सुकूनभरी मुस्कान देखने को मिली।

कलेक्टर लंगेह ने अनुज से हाथ मिलाकर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुज की माता कुंती देवी से अनुज की शिक्षा पर चर्चा की और उन्होंने अधिकारियों को अनुज की पढ़ाई के संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

अजुन के नाना मारवाड़ी लाल प्रजापति ने बताया कि कम उम्र से ही अनुज को चलने में समस्या होती थी। इस समस्या के चलते बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ता था, पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल होता था। हमने समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत कल बुधवार को ही आवेदन किया था और अगले ही दिन आज अनुज को यहां क्लेक्टर द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गयी। इसके लिए हम कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Next Story