छत्तीसगढ़
मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति
Shantanu Roy
24 Jun 2026 7:00 PM IST

x
रायपुर की 73वीं बैठक सम्पन्न
Raipur. रायपुर। दिनांक 24.06.2026 को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 73वीं बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार जनवरी-मार्च 2026 अवधि की मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ मंडल इजीनियर (समन्वय) उत्कर्ष पाण्डेय ने उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि,- “हम सभी का कर्तव्य है कि वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्यों का पूर्ण पालन करें। राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक हमारे लिए आत्ममूल्यांकन एवं भावी कार्ययोजना निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है । इस बैठक में हम गत तिमाही के राजभाषा संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करेंगे, राजभाषा क्रियान्वयन के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर विचार करेंगे।
राजभाषा के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझावों एवं उपायों पर चर्चा करेंगे।” मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि, “राजभाषा अधिनियमों व नियमों का पालन करना संवैधानिक विषय है। इसलिए सभी कार्य अनिवार्य रूप से हिन्दी या द्विभाषी होने चाहिए ।” उन्होंने कहा कि, मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक एक अनिवार्य बैठक है जिसमें शाखा अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। हिन्दी के प्रयोग- प्रसार के लिए छोटे-छोटे उपाय आवश्यक हैं। शाखा अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निदेश हिन्दी में तो अधिक उपयुक्त होगा। आजा हिन्दी में कार्य करना बहुत ही सरल है। एक ही प्रकार के पत्रों को टेम्पलेट बनाकर हिन्दी में कार्य का प्रतिशत आसानी से बढ़ाया जा सकता है। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी निकेश कुमार पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





