छत्तीसगढ़

कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त यशवंत कुमार ने किया ध्वजारोहण

Nil dhankar
26 Jan 2023 11:44 AM IST
कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त यशवंत कुमार ने किया ध्वजारोहण
x

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागायुक्त यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को 74 वें गणतंत्र गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें।संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से समान अवसर देता है।

संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर उपायुक्त द्वय ज्योति सिंग और सरिता तिवारी सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story