छत्तीसगढ़
संभागायुक्त श्याम धावड़े ने आयुक्त रायपुर संभाग का पदभार संभाला
jantaserishta.com
11 May 2026 8:03 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के आदेश पर 2008 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम धावड़े ने आज आयुक्त रायपुर संभाग का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आईएएस महादेव कावरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।
रायपुर की एक और खबर
जिला मुख्यालय में 11 मई से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला रायपुर एवं जिला प्रशासन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में 11 मई से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है।
शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक तथा सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक संचालित होगा। समय में मौसम अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार शिविर की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, रायपुर में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम उमाशंकर बंदे ने खेल संघों और प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में रायपुर शहर के विभिन्न खेल मैदानों में नवोदित एवं इच्छुक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर में कुल 22 खेल विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इनमें वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबॉल, सॉफ्टबाल, हैंडबाल, हॉकी, कराते, ताईक्वांडो, टेबल टेनिस, कबड्डी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, किक बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, मलखम्ब, नेटबॉल, खो-खो, टेनिक्वाइट, एथलेटिक्स, कुश्ती, क्याकिंग-केनोइंग एवं सॉफ्ट टेनिस शामिल हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण हेतु आवश्यक खेल सामग्री एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभिन्न खेल संघों के प्रशिक्षक अपनी सेवाएं देकर खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
ग्रीष्मावकाश को ध्यान में रखते हुए जिले के अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को शिविर में शामिल कराएं। यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा।
शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsजिला जनसम्पर्क कार्यालय रायपुरसंभागायुक्त श्याम धावड़ेआयुक्त रायपुर संभागDistrict Public Relations Office RaipurDivisional Commissioner Shyam DhavadeCommissioner Raipur Division
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





