छत्तीसगढ़
संभाग आयुक्त ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की
Shantanu Roy
1 July 2025 8:20 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने आज संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री राठौर ने संभाग अंतर्गत सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री रोकथाम के संबंध में संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ रैली, शिविर, संगोष्ठी व प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट्स गाइड के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाये जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के नशे की लत नहीं लगना चाहिए। स्कूल परिसर पर शिक्षकों के अलावा अधिकारियों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्कूल के समीप मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों को हटाने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से आवश्यक सहयोग लिया जाए।
संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने के साथ विद्यार्थियों के आय-जाति-निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने संबंधी कार्यवाही स्कूल स्तर से सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये। साथ ही अभी भी गैर शिक्षकीय कार्य से कार्यालयों में शिक्षकों को अटैच किये जाने पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसे सभी शिक्षकों को जो अभी भी विभिन्न कार्यालयों में अटैच है, उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्कूलों में पदस्थ करने के निर्देश दिये।
संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त नहीं होने के स्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों से सुशासन तिहार अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों का शत्-प्रतिशत् निराकरण करने के निर्देश दिये। संभाग आयुक्त ने संयुक्त पंजीयक सहकारिता से गृह निर्माण सहकारी समिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संभाग अंतर्गत सभी पंचायतों में सहकारी समितियां गठित करने की कार्यवाही में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
संभाग आयुक्त श्री राठौर ने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों से नवनिर्मित शासकीय भवनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् भवन संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए ताकि निर्मित भवन का सदुपयोग हो सकें। संभाग में निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् कोई भी शासकीय भवन लम्बी अवधि तक रिक्त न रहें, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। बैठक में उप आयुक्त (रा.) पदुम यादव, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन सुरेन्द्र पाण्डे, संयुक्त पंजीयक सहकारिता मुकेश ध्रुव, संयुक्त संचालक शिक्षा आर.एल. ठाकुर सहित समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





