छत्तीसगढ़
Raipur: संभागायुक्त ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
jantaserishta.com
15 Aug 2026 9:48 AM IST

x
रायपुर: संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्याम धावड़े ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है।
अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर धावड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ज्योति सिंह एवं दिलीप कुमार अग्रवाल सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Delete Edit




TagsRaipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





