छत्तीसगढ़
खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण पर संभागायुक्त ने की बैठक
Shantanu Roy
18 Aug 2025 9:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर संभागायुक्त एम.डी. कावरे ने आज अपने कार्यालय में खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में महानदी मंडल रायपुर एवं संबद्ध जल प्रबंध संभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता संतोश कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में कोडापार हेड से 3676 क्यूसेक और मांदर भाखा नहर से 650 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार महानदी मुख्य नहर से कुल 4326 क्यूसेक डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा है, जबकि बांध से 4500 क्यूसेक डिस्चार्ज छोड़ा जा रहा है।
सिंचाई की स्थिति
व्ही.के. सिरमौर, कार्यपालन अभियंता, जल प्रबंध संभाग क्रमांक-2 बलौदाबाजार ने बताया कि उनके संभाग में लगभग 78,700 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई हुई है। गिरी टिकरिहा, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. डिसनेट संभाग क्रमांक-3 तिल्दा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग 38,800 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई की गई है।* वर्तमान में बुढ़ेनी हेड से 1945 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है, जिसमें से 416 क्यूसेक जल तिल्दा संभाग के भाटापारा भाखा नहर को तथा 1529 क्यूसेक जल बलौदाबाजार संभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एवं लवन भाखा नहर को प्रदाय किया जा रहा है। किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिंचाई हेतु जल की मात्रा बढ़ाने का लगातार आग्रह किया जा रहा है। अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुँचाने के लिए 1000 क्यूसेक अतिरिक्त जल की आवश्यकता है। इस हेतु रवीशंकर बांध से अतिरिक्त 1000 क्यूसेक जल छोड़ने के निर्देश अधीक्षण अभियंता, बांध मंडल रूद्री को दिए गए हैं।
नहर निर्माण कार्य
आनंद कुमार निकोसे, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. द्वितीय चरण कार्य संभाग, रायपुर ने बताया कि ग्राम मोहगांव के समीप 1.40 किमी. क्षेत्र का भू-अर्जन किया जा चुका है। इसमें 28 किसानों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया है, जबकि 22 किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है तथा नहर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस समस्या के शीघ्र निराकरण की आवश्यकता बताई गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता संतोश कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता ललित कुमार रावते, व्ही.के. सिरमौर, गिरी टिकरिहा एवं आनंद कुमार निकोसे उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





