
x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों अभिषेक अग्रवाल, योगिता देवांगन एवं वीरेन्द्र सिंग के मध्य कार्य विभाजन किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जिला दुर्ग के न्यायालयीन कार्य, रोस्टर के अनुसार तहसील, अनुविभाग कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय, जनपद कार्यालय का निरीक्षण। समयावधि में पेश शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण, शस्त्र अनुज्ञप्ति स्वीकृति एवं नवीनीकरण आदेश के पश्चात लाइसेंस बुक तथा लाइसेंस पंजी के प्रविष्टियों पर हस्ताक्षर एवं सत्यापन। अस्थायी फटाका लाईसेंसों का नवीनीकरण, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नोडल अधिकारी धान उपार्जन, धान संग्रहण, नोडल अधिकारी कस्टम मिलिंग, नोडल अधिकारी एग्रीस्ट्रेक परियोजना, नोडल अधिकारी डिजिटल कॉप सर्वे, नोडल अधिकारी वेटलैंड सर्वे, नोडल अधिकारी वन भूमि सत्यापन, नोडल अधिकारी पी.डी.एस, पासपोर्ट शाखा, कलेक्टर महोदय द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य शामिल है। अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें सहायक अधीक्षक, सामान्य शाखा/सांख्यिकी लिपिक (एसडब्ल्यू), सिविल सूट-व्यवहारवाद शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व मोहरिर शाखा, प्रोटोकॉल शाखा, भू-अभिलेख शाखा, डायवर्सन शाखा, लायसेंस शाखा, जनगणना शाखा, काउंटर शाखा, नोडल अधिकारी मानवाधिकार आयोग के प्रकरण, नागरिकता प्रमाण पत्र शाखा, नोडल अधिकारी व्यापम एंव परीक्षा प्रभारी, परीक्षा शाखा शामिल है। अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल के माध्यम से विभिन्न विभागों की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें खाद्य शाखा, जेल/होमगार्ड/सैनिक कल्याण बोर्ड, सहकारिता विभाग शामिल है।
अपर कलेक्टर योगिता देवांगन को न्यायालय अपर कलेक्टर, दुर्ग (अनुभाग धमधा व पाटन हेतु), धमधा /पाटन अनुभाग के अंतर्गत छ.ग. भू-राजस्व संहिता से संबंधित अपील पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर की शक्तियों का उपयोग (प्रत्येक दसवा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित किया जाएगा। तहसील दुर्ग/भिलाई-3/धमधा/पाटन के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार निराकरण, शासकीय कर्मचारियों के लिए शासन से प्राप्त होने वाले स्वत्वों के संबंध में वैध वारिसान प्रमाण पत्र जारी करना। शासकीय कार्यालयों के उपयोग हेतु भवन के किराया निर्धारण, प्रमाण पत्र जारी करना (2500 रू. तक के किराया) इसके ऊपर के प्रकरणों की नस्तियों को कलेक्टर को प्रस्तुत करना), अनुपयोगी डेड स्टॉक जो 5000 रू. तक की कीमत का हो, को अपलेखन करने का अधिकार। चोरी हुए 2000 रू. तक की सामग्री को अपलेखन करने का अधिकार, 20,000 रू. तक आवर्ती व्यय स्वीकृति का अधिकार (उप जिलाध्यक्ष एवं तहसीलदारों के यात्रा भत्ता एवं औषधि देयकों की स्वीकृति) । सेवानिवृत्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना की राशि, ग्रेच्युटी एवं जी.पी.एफ./डी.पी.एफ. जमा राशि का भुगतान। शासकीय वाहन के टायर, ट्यूब एवं बैटरी नियमानुसार कय करने की स्वीकृति, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप टेलीफोन, विद्युत, पी.ओ.एल. शासकीय वाहनों के मरम्मत के व्यय की स्वीकृति, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की यात्रा देयकों एवं चिकित्सा, प्रतिपूर्ति देयकों की स्वीकृति। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अधिकतम 60 दिन के अवकाश की स्वीकृति। सक्षम प्राधिकारी नगर भूमि सीमा दुर्ग (अधिनियम समाप्ति’ उपरांत शेष अनुसांगिक कार्यवाही हेतु) निराकरण, सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपील प्रकरणों का, नजूल एवं नजूल जांच से संबंधित समस्त नस्तियों एवं प्रकरणों का अंतिम निराकरण किया जाना (भूमि आवंटन के प्रकरणों को छोड़कर), नजूल शाखा के केवल हुडको भिलाई से संबंधित समस्त नस्तीयों का जिसमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य ना हों, अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण करेंगें। हुडको से संबंधित समस्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया जाना। नजूल शाखा के प्रकरणों एवं नस्तियों का जिनमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य न हो अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण, 4000 वर्गफुट तक के नजूल पट्टे का नवीनीकरण। नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, नोडल अधिकारी चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय महाविद्यालय कचान्दूर, नोडल अधिकारी नशा मुक्ति अभियान, नोडल अधिकारी चिटफंड शाखा, नोडल अधिकारी ई-ऑफिस शामिल है।
अपर कलेक्टर योगिता देवांगन के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें अधीक्षक वित्त स्थापना शाखा, नोडल अधिकारी पेंशन, भू-अर्जन, नजूल, नजूल जांच, जिला नाजिर शाखा, वरिष्ठ लिपिक-1, 2, 3 शाखा, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री, लायब्रेरी शाखा, चिप्स परियोजना, च्वाईस सेंटर शाखा, स्वान परियोजना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली का संचालन, नोडल अधिकारी, सेवोत्तम अभियान, नोडल अधिकारी कौशल विकास, वेब इनफार्मेशन मैनेजर जिला वेबसाईड दुर्ग, चिप्स परियोजना, च्वाईस सेंटर (लोक सेवा केन्द्र) शाखा, स्वान परियोजना, वीडियो कान्फ्रेंसिंग प्रणाली का संचालन की नस्तियां प्रस्तुत किए जाएंगे। अपर कलेक्टर योगिता देवांगन के माध्यम से विभिन्न विभागों की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें जिला कोषालय, अल्प बचत शाखा, खनिज शाखा, जिला योजना मण्डल, जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, खेल विभाग दुर्ग, आदिम जाति कल्याण विभाग के नस्तियों का निराकरण (स्थानांतरण /पदस्थापना / अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किये जायेंगे) । अन्त्यावसायी वित्त विकास निगम, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के नस्तियों का अंतिम निराकरण (स्थानांतरण /पदस्थापना /अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किये जायेंगे)। महिला एवं बाल विकास विभाग के नस्तियों का निराकरण (स्थानांतरण/ पदस्थापना /अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किये जायेंगे)। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के नस्तियों का निराकरण (स्थानांतरण / पदस्थापना/अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किये जायेंगे) । कलेक्टर महोदय द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य शामिल है।
अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह को न्यायालय अपर कलेक्टर, दुर्ग (अनुभाग दुर्ग व भिलाई-3 हेतु), दुर्ग/भिलाई-3 अनुभाग के अंतर्गत छ.ग. भू-राजस्व संहिता से संबंधित अपील पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर की शक्तियों का उपयोग (प्रत्येक दसवां प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, परिसीमन (पंचायत एवं नगरीय निकाय), राजस्व विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय पर भेजने हेतु नस्ती कलेक्टर महोदय के समक्ष पेश करना, जिले में प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का निराकरण (आरबीसी 6-4), माननीय मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्य, शिकायत शाखा के समस्त नस्तियों (आवश्यकता अनुसार नस्ती महत्वपूर्ण होने से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी), पी.जी.एन.के आवेदन पत्रों का निराकरण, अन्य मदो से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समय-समय पर समीक्षा करना तथा व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करवाना, विभागीय जांच अधिकारी, जिला विवाह अधिकारी, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नोडल अधिकारी बायामेट्रिक सिस्टम स्थापना, नोडल अधिकारी कॉल सेंटर शाखा, नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के अंतर्गत सड़क मरम्मत निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के पर्यवेक्षण, नोडल अधिकारी उद्यानिकी विभाग, नोडल अधिकारी छ.ग रजत महोत्सव, छ.ग.आवास साफ्टवेयर, भवन निर्माण नियमितीकरण, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य शामिल है।
अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें भू-बंटन शाखा, सीएसआर मद, राजस्व अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व लेखा शाखा, बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन, सूखा राहत शाखा जिला कार्यालय परिसर के कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण, स्वेच्छानुदान, जनसम्पर्क शाखा, मुख्यमंत्री सहायता, संजीवनी कोष शाखा, सीएम घोषणा, प्रेषक, मुद्रलेखन शाखा, मुख्य प्रतिलिपि शाखा, पर्यावरण अद्योसरंचना मद, 20 सूत्रीय, 15 सूत्रीय एवं अल्पसंख्यक आयोग,सचिव, रविशंकर स्टेडियम, मानस भवन, नगरीय निकाय/शहरी विकास अभिकरण (डूडा), लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत जानकारी प्रस्तुत करना, आवास आबंटन शाखा, शिकायत एवं सर्तकता अधिकारी, जिला जनदर्शन शाखा, पी.जी. पोर्टल शाखा, लोक सुराज अभियान, पी.जी.एन. एवं शासन से प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों का निराकरण, शासन/आयुक्त/विडियो कांफ्रेसिंग एवं जिला कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों की आवश्यक व्यवस्था, फाईल फोल्डर, कार्यवाही विवरण तैयार करना आदि संबंधी कार्य, शपथ पत्र एवं प्रमाण पत्र सत्यापन, राजीव गांधी आश्रय योजना 2019 / पट्टाधृति अधिनियम 1984/1998 के अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण। ऋण मुक्ति अधिनियम 1976, नोडल अधिकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नोडल अधिकारी दिव्यांगजन शिकायत निवारण, नोडल अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट से संबंधित मुद्दों के निराकरण हेतु शामिल है। अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें श्रम विभाग, बाल श्रमिक परियोजना, आबकारी विभाग शामिल है। अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन के अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग के अपर कलेक्टर योगिता देवांगन होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





